पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसावनेर. रशिवनी तहसील के अंतर्गत ग्राम निंबा के पास बीती रात 1 बजे के करीब अज्ञात लोग 80 बैल लाकर फेंक गए। इनमें से 40 बैल मृत पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार निंबा ग्राम से सटी छोटी पहाडिय़ों के बीच में अज्ञात लोगों द्वारा ट्रक से 80 बैल लाकर फेंकने की जानकारी ग्रामवासियों को शनिवार की सुबह मिली। ग्रामवासी तत्काल वहां पहुंचे और जीवित पशुओं को बचाने के प्रयास शुरू किए। 40 के करीब बैलों को ग्रामवासियों ने बचा लिया।
निंबा के सरपंच प्रदीप दियेवार व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजकुुमार कुसुंबे ने आशंका जताई कि यह कार्य पशु चोरी कर कसाईखानों में बेचने वाले गिरोह का हो सकता है। एक ट्रक में 80 बैलों को ठूंस-ठूंस कर भरने से व उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिलने से पशुओं की मौत होने की जानकारी पशुओं का शवविच्छेदन करने वाले पारशिवनी पंस के पशुधन विकास अधिकारी
डॉ. ए.वी. शंभरकर ने दी है। इन पशुओं को शवविच्छेेदन के बाद जेसीबी से गड्ढे कर उसी क्षेत्र में दफना दिया गया।
ज्ञात हो कि कामठी में दर्जनों कसाईखाने कार्यरत हैं। जहां मप्र व खापा सहित अन्य पशुओं के बाजार में पशु पहुंचाए जाते हैं। छोटे व बड़े वाहनों में इन पशुओं को ठूंस-ठंूस कर भरा जाता है। चारा, पानी व ऑक्सीजन के अभाव में मरने वाले पशुओं को यह लोग इसी प्रकार रास्तों पर फेंक देते हैं। इसके पूर्व ऐसी घटनाएं सावनेर क्षेत्र में भी घटी हैं। इस घटना में इस्तेमाल किये गये मप्र के 10 चक्केवाले ट्रक व इंडिका का नंबर कुछ लोगों ने पुलिस को दिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.