नागपुर. कलमना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उनके नाम शंकर निनावे, रत्ना निनावे, प्रवीण निनावे और दीप्ति निनावे है। इन चारों को सेंट्रल एवेन्यू िस्थत एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पता चला है कि इस परिवार के पुत्र प्रवीण की 1 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के चंद दिन में ही नई बहू का उसकी ननद से किसी बात पर कहासुनी हो गई। घरेलू कलह के चलते निनावे परिवार ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया।
पारिवारिक कलह
पुलिस सूत्रों के अनुसार शंकर निनावे भरतवाड़ा कलमना मार्ग पर नवकन्या नगर में परिवार के साथ रहते हैं। शंकर निनावे बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके परिवार में पत्नी रत्ना, पुत्र प्रवीण और पुत्री दीप्ति हैं। पुत्र प्रवीण का गत 1 फरवरी को नम्रता से शादी हुई। 3 फरवरी को शादी का रिशेप्शन था। शादी और रिशेप्शन में दोनों पक्ष के रिश्तेदार शामिल हुए थे।
बताया जाता है कि किसी बात पर दीप्ति और नम्रता के बीच कुछ अनबन हो गई। यह बात नम्रता ने अपने मायके वालों को बता दी। गत दिनों नम्रता की मां उसके ससुराल पहुंच गई। प्रवीण का अपनी सास से कुछ बहस हुई। उसके बाद नम्रता मायके चली गई।
पड़ोसी ने दी जानकारी : कलमना के थानेदार सुनील बोंडे ने बताया कि बहू के अचानक घर से चले जाने पर यह बात निनावे परिवार को ठीक नहीं लगी होगी। जिसके चलते गुरुवार की सुबह परिवार के लोगों ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया। जब पड़ोसी महिला किसी काम से निनावे परिवार के घर गई, पूरे परिवार को एक साथ उल्टियां करते देख वह घबरा गई। उसने बस्ती के कुछ लोगों को इस बारे में बताया। निनानवे परिवार को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
निनावे परिवार की हालत ठीक होने के बाद पुलिस जांच कार्रवाई शुरू करेगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...