एटापल्ली/नांदगाव खंडेश्वर. विदर्भ में दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। पहली घटना में रविवार को एटापल्ली पुलिस थाना अंतर्गत जीवनगट्टा गांव निवासी रमेश मुत्ता सिड़ाम (40) ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
रमेश अपने खेत में कम उपज होने से परेशान था। उसने सुबह अपने घर में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
जबकि दूसरी घटना में शुक्रवार देर रात को नांदगाव खंडेश्वर तहसील के कनी मिर्झापुर निवासी विजय सदाशीव गुल्हाने (58) ने कुएं में कूदकर जान दे दी। उस पर बैंक का 2 लाख से ज्यादा कर्ज था।