पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारुति वैन-ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत, नागपुर-उमरेड मार्ग पर हुई दुर्घटना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उमरेड. नागपुर-उमरेड मार्ग पर बुधवार की रात मारुति वैन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर उमरेड के थानेदार संजय पवार सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायलों का नाम पता नहीं चल पाया था। घटना उमरेड से करीब 7 किमी दूर हुई।
सूत्रों के अनुसार नागपुर से उमरेड जा रही मारुति वैन क्रमांक एमएच 34 के 947 और उमरेड से नागपुर आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 31 सी बी- 6552 के बीच उमरेड रोड पर वेकोलि परिसर में आमने-सामने भिडंत हो गई। बताया जाता है कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। भीड़ का उग्र रूप देखकर उमरेड के थानेदार पवार ने उन्हें शांत कराया। मृतकों के शव को एम्बुलेंस से मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। देर रात तक उमरेड पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।