पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनागपुर. उपराजधानी में जनवरी से मार्च तक का महीना हादसों भरा रहता है। पिछले तीन वर्षों में शहर में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े देखे तो पता चलता है कि वर्ष के शुरुआती 3 महीनों में अन्य महीनों की तुलना में अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं। आंकड़ों के अनुसार शहर में ड्रंक एंड ड्राइव के मामले भी बढ़ रहे हैं। पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में दुर्घटना प्वाइंट चिन्हित किए हैं। उन स्थानों पर ही अधिकतर घटनाएं हो रही हैं।
सूचना अधिकार के तहत शहर पुलिस विभाग से ली गई जानकारी के अनुसार बीती 31 दिसंबर 2012 से 31 मार्च 2013 तक शहर में 511 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें 139 लोगों की मृत्यु हो गई। जनवरी 2012 से मार्च 2013 तक क्षमता से अधिक यात्री लेकर चलनेवाले 19131 आटो रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की गई है। आटो रिक्शा के कारण यातायात व्यवस्था बड़े पैमाने पर बाधित हो रही है। जनवरी 2012 से मार्च 2013 तक यातायात बाधा के मामले में 32973 वाहन चालकों पर मोटर वाहन कायदा के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। शहर में 32 स्थान दुर्घटना प्वाइंट के रूप में चिन्हित किए गए हैं।
सूचना अधिकार कार्यकर्ता अभय कोलारकर ने यातायात व्यवस्था की वस्तुस्थिति को गंभीर माना है। वर्ष के शुरुआती महीनों में नववर्ष स्वागत व होलिकोत्सव जैसे उत्सव होते हैं। श्री कोलारकर का कहना है कि उत्सव के अवसर पर हादसों को टालने का प्रयास किया जाना चाहिए।
यहां होते हैं हादसे : नरेंद्र नगर, मानेवाड़ा चौक, बेसा पावर हाउस, चामट चक्की चौक, टी.बी. वार्ड चौक, ओमकारनगर चौक, श्रीनगर, वाठोडा, कोराडी रोड, वाक्स कुलर चौक, मानकापुर फरस पुलिया, दाभा नाका, बोरगांव बस्ती टी प्वाइंट, टेलीफोन एक्सचेंज चौक , काटन मार्केट चौक परिसर, गंगाबाई घाट चौक, अग्रसेन चौक परिसर, रेलवे ओवरब्रिज, सोमलवाडा चौक, चिंचभवन चौक, चिंचभवन ओवर ब्रिज, खापरी नाका, जूना पारडी नाका, हनुमान मंदिर चौक पारडी , मारुति शोरुम चौक, उप्पलवाडी पुलिया कामठी मार्ग, दाभा रोड टोल नाका, वाडी बाजार, खडगांव टनिर्ंग अमरावती मार्ग, आठवां माइल डिफेंस गेट, वडधामना, एमआईडीसी टी प्वाइंट, सीआरपीएफ गेट हिंगणा रोड, वानाडोंगरी टोल नाका।
घटित मामले
- 31 दिसंबर 2010 से 31मार्च 2011 ड्रंक एंड ड्राइव 5189,सिग्नल तोड़े-14428, अनियंत्रित गति 141
- 31 दिसंबर 2011 से 31 मार्च 2012 ड्रंक एंड ड्राइव 4297, सिग्नल तोड़े 14103, अनियंत्रित गति 125
- 31 दिसंबर 2012 से 31 मार्च13 ड्रंक एंड ड्राइव 4563, सिग्नल तोड़े 6689, अनियंत्रित गति 318
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.