पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनागपुर. वर्धा रोड स्थित मनीष नगर में सायं 4 बजे मोटरसाइकिल से जा रहे अधिवक्ता के गले में सरिया घुस गया, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि उनका मित्र बाल-बाल बच गया। घटना पलक झपते हुई। क्षेत्र में भारी तनाव रहा। इस बीच सोनेगांव पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार दो मजदूरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अधिवक्ता अनिरुद्घ जोशी (51), पांडे ले-आउट, खामला निवासी और उनके मित्र भास्कर टेंभुर्णे(48) महेंद्र नगर निवासी बुधवार को किसी काम से मनीष नगर गए हुए थे। शाम 4 बजे दोनों मोटरसाइकिल क्र. एम.एच.31 डी.एफ 5706 से वापस जा रहे थे। मनीष नगर रेलवे क्रासिंग के पास राउत नामक व्यक्ति के मकान का निर्माण चल रहा है, जहां कुछ मजदूर सरिया सीधा करके काटने का काम कर रहे थे।
मोटरसाइकिल जैसे ही उनके पास से गुजरी, वैसे ही सरिया उछल गई। यह देख कर भास्कर तो नीचे झुक गए, लेकिन अनिरुद्घ इसकी चपेट में आ गए। सरिया उनके गले में जा फंसी। हादसा कितना भीषण था, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गले में बड़ा सा छेद बन गया।
जहां से पानी की तरह खून का तेज फव्वारा फूट पड़ा। मित्र की हालत देख भास्कर के होश उड़ गए। चारों और खून देख, मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने वहां से गुजर रही बस को रोका और उसमे नरेंद्र नगर तक घायल अनिरुद्घ को लाया गया। इस बीच हादसे की पुलिस को सूचना दी गई। भारी तनाव के बीच पुलिस अनिरुद्घ को मेडिकल ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के लिए जिम्मेदार कैलाश व रवि नामक मजदूर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.