पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Agnishmn, Hotels, Hospitals, Maharashtra, Nagpur

शहर के नामी अस्पताल और होटल्स पर सोमवार को गाज गिरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर।अग्निशमन नियमों को ठेंगा दिखा रहे शहर के नामी अस्पताल और होटल्स पर सोमवार को गाज गिरी। मनपा ने शहर के चुनिंदा अस्पताल और एक होटल का पानी बंद कर दिया। सिम्स, ऑरेंज सिटी, मिडास हाइट और एक नामी होटल का नल कनेक्शन काटे जाने की जानकारी है। अगले एक-दो दिनों में और कुछ अस्पताल और ऊंची इमारतों पर गाज गिरने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अगर अभी भी नहीं चेते तो भविष्य में बिजली कनेक्शन काटने पड़ेंगे। फिलहाल होटल के नाम की पुष्टि नहीं हुई है। मनपा की इस कार्रवाई से अस्पताल और ऊंची इमारतों में हड़कंप मच गया है।

नियमानुसार 15 मीटर से ऊंची इमारत, अस्पताल और होटल्स में अग्निशमन उपकरण लगने चाहिए। इसके लिए मनपा अग्निशमन विभाग से एनओसी लेना जरूरी है। अनेकों ने एनओसी ली है, लेकिन अग्निशमन उपकरण नहीं लगाए हैं। पानी के टैंक, हायडैन्ट, स्र्पीकलर नहीं लगाए गए। मनपा ने इसे लेकर सभी होटल्स व अस्पतालों का निरीक्षण किया था। अनेक अस्पताल व होटल संचालक ने इसके लिए समय मांगा था।

अनेकों ने यह उपाययोजना करनी शुरू की है, लेकिन यह काम अत्यंत धीमी गति से हो रहा था। मनपा द्वारा काम तीव्र गति से करने के लिए बार-बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वे इसे नजरअंदाज कर रहे थे। जिसकारण मनपा के अग्निशमन विभाग ने नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। सिम्स, मिडास हाइट, ऑरेंज सिटी और एक नामी होटल का नल कनेक्शन काटने की जानकारी है। इस कार्रवाई से खासा हड़कंप मचा है। 15 मीटर से ऊंची जिन इमारतों में अग्निशमन व्यवस्था नहीं है, उन सभी के नल कनेक्शन काटने की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं की जाती है, तो बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे।