पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bodies, Ponds, Girl, Nagpur, Maharashtra

ये तालाब उगलता है लाशें, एक प्रेमिका की सनक ने खोला राज!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर। गांधीसागर तालाब पर सुबह 11.30 बजे का समय। एक परेशान युवती वहां पहुचती है। उसके हावभाव देख कुछ लोगों की निगाहें उसके ऊपर टिक गईं। तभी युवती इधर-उधर देखी और तालाब में छलांग दी। शोर मचने लगा। तालाब में नाव पर बैठा व्यक्ति उधर आता है और पानी में छलांग लगा कर युवती को बचा लेता है। यह नजारा किसी फिल्म की शूटिंग का नहीं, बल्कि हकीकत में लोगों ने देखा।


सूत्रों के अनुसार गुरुवार को सुबह 11.30 बजे एक 21 वर्षीय युवती आत्महत्या करने के उद्देश्य से गांधीसागर तालाब में कूद पड़ी। शोर सुनकर तालाब से कचरा निकाल रहे जगदीश खरे उस ओर नाव लेकर पहुंचा। उसने युवती को पानी में डूबते देखा, उसके मुंह से पानी के बुलबले निकल रहे थे। उसने तुरंत तालाब में छलांग लगा दी और युवती को बाहर निकाल लाया। उसकी सांसें चल रही थीं। जगदीश की पत्नी जयश्री ने युवती के पेट में जमा पानी बाहर निकाला। उसे होश आ गया। उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली और जगदीश की बहादुरी की तारीफ तालियां बजाकर की।

आगे की स्लाइडस पर पढ़ें पूरी खबर...