नागपुर . भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया है। पार्टी अध्यक्ष
अमित शाह 19 सितंबर को विदर्भ में दो स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से चुनाव तैयारी का आगाज करेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहेंगे। इससे पहले श्री शाह मुंबई में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर चुके हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 19 सितंबर को सुबह 10.30 बजे अमरावती के ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक सभागृह में श्री शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
सम्मेलन में अमरावती के अलावा यवतमाल, अकोला, बुलढाणा के भी पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। दोपहर 1.30 बजे वे इंदिरा गांधी स्टेडियम, गोंदिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पूर्व व पश्चिम विदर्भ में चुनाव तैयारी के लिए ये सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे।