नागपुर. व्यापारी दंपति के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने कोयला व्यापार की आड़ में कई निवेशकों को लाखों रुपए से ठगा है। इस बीच मंगलवार को लकडग़ंज थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी व्यापारी ब्रिजेश रामरतन गुप्ता और उसकी पत्नी अंजलि महाशक्ति अपार्टमेंट, इंदिरादेवी टाउन, वाठोड़ा निवासी है। बताया जा रहा है कि उसकी मंगलम नाम से कोयला कंपनी है। लगभग चार वर्ष पूर्व उसने कई व्यापारियों को कोयला कारोबार में निवेश करने पर लाखों रुपए कमाने के सुनहरे सपने दिखाए।
झांसे में आकर हर्षद घाटोले ने 12 लाख, यादव जलगांवकर ने 10 लाख और चंद्रकांत तेलमारे ने करीब 29 लाख 50 हजार रुपए का निवेश किया था। तीनों ने कुल 51 लाख 50 हजार रुपए का निवेश किया। बावजूद इन चार वर्षों में उन्हें एक भी रुपए गुप्ता दंपति ने नहीं दिया। रुपए मांगने पर उनका टालमटोल रवया रहा, जिससे मामला थाने पहुंचा। बताया जा रहा है कि दंपति ने इसी तरह और भी कई बड़े व्यापारियों को ठगा है। इस बीच शिकायत की भनक लगते ही आरोपी दंपति भ्ूिमगत हो गई। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।