चंद्रपुर. चंद्रपुर महाऔष्णिक बिजली केंद्र में यूनिट बंद होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को युनिट क्र.1 और 2 बंद होने से सिर्फ 1228 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा था। गुरुवार को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक यूनिट क्रमांक 2 सुचारू थी लेकिन 3 बजकर 50 मिनट पर वह भी बंद हो गई।
यूनिट क्रमांक 1 के तकनीकी कारण से खराब होने की बात कही जा रही है। गुरुवार दोपहर तक यूनिट क्र.3 से 111 मेगावॉट, 4 से 137, 5 से 306, 6 से 347 और यूनिट क्र.7 से 327 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा था।
महाजेनकों की कोराड़ी, परली, चंद्रपुर, भुसावल बिजली केंद्र की दो-दो यूनिट गुरुवार को विभिन्न कारणों से बंद थीं। गुरुवार को राज्य को 16310 मेगावॉट बिजली की आवश्यकता थी लेकिन पॉवर स्टेशनों से 10391 मेगावॉट बिजली उत्पादन हो रहा था।