पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महाराष्ट्र में चव्हाण के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, खुद पर लगे आरोपों को बताया निराधार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता मधु चव्हाण के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मुंबई अध्यक्ष मनीषा कायंदे का आरोप है कि शादी का झांसा देकर चव्हाण 20 साल से उनके साथ दुष्कर्म करते आ रहे हैं। मुंबई की कालाचौकी पुलिस ने अभी तक चव्हाण को गिरफ्तार नहीं किया है। चव्हाण ने खुद पर लगाए गए आरोप को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि ये उनके खिलाफ साजिश है। चव्हाण को 2008 में जब मुंबई भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था तब भी उन पर यौन शोषण का आरोप लगा था।