पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झूठ नहीं बोलते क्वाइन्स: पुराने सिक्के बताते हैं भारत का वास्तविक इतिहास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर। पुराने सिक्के भारत के वास्तविक इतिहास बताते हैं। इन सिक्कों के माध्यम से समाज को भारतीय संस्कृति की सही जानकारी दी जा सकती है। ये कहना है पुराने सिक्कों और भारतीय संस्कृति के इतिहास पर शोध करने वाली संस्था एकेडमी ऑफ इंडियन न्यूमिसमेटिक्स एंड सिगिल्योग्राफी के वरिष्ठ प्राध्यापक डा. एस.के.भट्ट का। मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से मशहूर इंदौर में स्थित इस संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से भारतीय सभ्यता व सिंधु सभ्यता पर शोध किए जाते रहे हैं।

डा. भट्ट उपराजधानी एकेडमी की पुस्तक का विमोचन करने के लिए आए हैं। दरअसल एकेडमी की ओर से प्राचीन सिक्कों को लेकर मिंट मनी एंड मार्केट नामक किताब प्रकाशित की गई है। इस किताब के संपादक डा. भट्ट ही हैं। विमोचन की पूर्वसंध्या पर डा. एस.के.भट्ट ने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत की। इस दौरान डा. भट्ट ने प्राचीन काल के सिक्कों व सिंधु सभ्यता से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं का खुलासा किया।

आगे की स्लाइड्स में जानें क्यों झूठ नहीं बोलते सिक्के -