पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कामठी में सुलेखा पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, दिल्ली में हुई चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागपुर. कामठी विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस व बरिएमं के बीच चर्चा निर्णायक स्थिति में पहुंच गई है। तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस इस सीट के लिए बरिएमं नेता सुलेखा कुंभारे पर दांव लगा सकती है। उमरेड को लेकर भी अप्रत्याशित निर्णय लिये जा सकते हैं। सूत्र के अनुसार बुधवार को बरिएमं नेता कुंभारे ने दिल्ली में कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खडगे, मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश व प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे से मुलाकात कर चर्चा की।
इससे पहले उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन तोडऩे की तैयारी जतायी थी। कांग्रेस नेताओं ने बरिएमं को अधिक सीटे दे पाने में असमर्थता जतायी। लिहाजा बरिएमं ने 5 सीटों पर दावा किया। सूत्र बताते हैं कि कामठी व उमरेड के लिए बरिएमं के दावे को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मित्रदलों के नेताओं को कांग्रेस के निशान पर चुनाव लडऩा होगा। गुरुवार को स्थिति साफ हो सकती है। उमरेड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। कामठी से सुलेखा विधायक रही है।