पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनागपुर। टिप्पर रिवर्स लेते समय चालक ने पीछे से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, हादसे में एक युवा मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम शुभम सुरेश उके (19) है। बताया जाता है कि शुभम भी एम्प्रेस मॉल में मजदूरी करता था। हादसे में शुभम का मामा राष्ट्रपाल कावडे बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे भी चोट लग गई।
हादसा एम्प्रेस मिल के अंदर पीवीआर के पीछे मंगलवार की शाम करीब 5 बजे हुआ। गणेशपेठ पुलिस ने टिप्पर चालक जावेद खान वल्द फिरोज खान (24) मोमिनपुरा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। चर्चा है कि टिप्पर चालक बिना क्लीनर के टिप्पर रिवर्स ले रहा था, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हो गया। शुभम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बताया जाता है कि शुभम एम्प्रेस मॉल में मजदूरी करता था। पुलिस ने टिप्पर को जब्त किया है।
मोटरसाइकिल के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शुभम के पिता संसार सोसाइटी, भांडेवाडी निवासी सुरेश नारायण उके (40) हैं। वे अंतुजी नगर में पत्नी, दो बेटियों व इकलौते बेटे शुभम उके के साथ रहते थे। मंगलवार को उनका बेटा शुभम अपने मामा राष्ट्रपाल के साथ एम्प्रेस मॉल से मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 31 एजी- 4587 पर सवार होकर घर के लिए निकला। एम्प्रेस मॉल के अंदर पीवीआर के पीछे उसकी मोटरसाइकिल को टिप्पर क्रमांक डीएन 09 एच -9185 के चालक जावेद खान ने टिप्पर रिवर्स लेते समय मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में शुभम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उसके हाथों और चेहरे को गंभीर चोट लगी। सूचना मिलने पर गणेशपेठ के थानेदार ए. टेंभरे, सहायक पुलिस निरीक्षक मडावी सहयोगियों के साथ एम्प्रेस मॉल परिसर में पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक जावेद खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.