पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्रिकेट मैच में नोबॉल देने पर अंपायर का सिर फोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर. महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर शहर में एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान नोबॉल देने पर फील्डिंग कर रही टीम के दो खिलाड़ियों द्वारा अंपायर का बल्ले से वार करके सिर फोड़ देने की घटना प्रकाश में आई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर के एक स्कूल के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को गोल्ड स्टार और इचगार्ड टीम के बीच मैच खेला जा रहा था। इस दौरान बल्लेबाजी कर रही इचगार्ड टीम के बल्लेबाज पवन चौधरी और योगेश जगताप गेंदबाज की नोबॉल गेंद को लेकर विपक्षी टीम के खिलाडि़यों से बहस कर रहे थे। बाद में दोनों टीम के खिलाड़ी ने नोबॉल का फैसला मैच के अंपायर आशीष बारगे पर छोड़ दिया।

इसके बाद फिर से नोबॉल को लेकर पवन और योगेश अंपायर आशीष से विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपी बल्लेबाज पवन और योगेश ने बल्ले से अंपायर आशीष के सिर पर वार कर दिया। इस वार से सिर फटने से आशीष लहुलूहान हो गया। पुलिस ने विपक्षी टीम के कप्तान शुभम की रिपोर्ट पर आरोपी पवन और योगेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।