पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनागपुर. अविकसित ले-आउट के मामलों को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस ने आघाड़ी सरकार को विकास में बाधक कहा। उन्होंने कहा कि सरकार के कारण ही शहर में आरक्षित भूखंडों का विकास नहीं हो पा रहा है। स्थानीय कांग्रेस नेता केवल अपना हित साधने में लगे रहते हैं।
रविवार को प्रभाग 67 में अलंकार नगर से श्रीकृष्णनगर मार्ग का भूमिपूजन भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन गडकरी ने किया। इसी दौरान भाजपा नागरिक कृति समिति की ओर से नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्री फडणवीस का सत्कार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर प्रा.अनिल सोले ने की। श्री फडणवीस ने कहा कि दक्षिण नागपुर में बड़े पैमाने पर अविकसित ले-आउट हैं।
सरकार ने भूखंड आरक्षण कर रखे हैं। पालकमंत्री नगरसेवकों की निधि से अविकसित ले-आउट में विकास कार्य नहीं होने दे रहे हैं। अविकसित ले-आउट को आरक्षण मुक्त करने की दिशा में राज्य सरकार की कोई रुचि नहीं है। कांग्रेस के विधायक व स्थानीय मंत्री भी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं। भाजपा के विधायकों ने नागपुर के भूखंडों को आरक्षण मुक्त करने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा था। उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। 70 प्रतिशत संसद निधि खर्च नहीं हो पा रही है।
फडणवीस ने कांग्रेस नेताओं पर यह कहकर कटाक्ष किया कि यहां के नेता अपने मेडिकल व इंजीनियरिंग कालेज के लिए तो जमीन आरक्षण में बदलाव कर लेते हैं लेकिन जनता के लिए आवाज नहीं उठाते। नितीन गडकरी ने विकास के लिए सकारात्मक राजनीतिक दृष्टि पर जोर देते हुए कहा कि मनपा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए सरकार को सहयोग देना चाहिए। यहां के अविकसित ले आउट में पानी नहीं है।
मनपा पानी देने को तैयार है। सरकार ने विकास कार्यों पर पाबंदी लगायी है। दक्षिण नागपुर के अलावा कुछ हिस्सों मं 14 करोड़ रुपए के काम कराए जा रहे हैं। विधायक कृष्णा खोपडे, विकास कुंभारे, स्थायी समिति अध्यक्ष अविनाश ठाकरे, संजय भेंडे, कैलाश चुटे, छोटू भोयर, संदीप जोशी,स्वाति आखतकर, सरोज बहादूरे, रमेश सिंगारे, सतीश होले, दिव्या धुरड, रीता मुले व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दुर्गापुर भरतवाड़ा पुल का उद्घाटन :दुर्गापुर भरतवाड़ा पुल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितीन गडकरी ने किया। उन्होने कहा कि नासुप्र की नीति के कारण शहर में अविकसित ले आउट के मामले अटके हैं। महापौर प्रा. अनिल सोले, विधायक कृष्णा खोपडे,नगरसेवक प्रदीप पोहाने ने पुल निर्माण के लिए सराहनीय कार्य किया है। दुर्गापुर भरतवाडा पुल के लिए मनपा ने 30 लाख खर्च किए है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर प्रा. अनिल सोले ने की। विधायक कृष्णा खोपडे, दुर्बल घटक समिति के अध्यक्ष राहुल तेलंग, लकडगंज जोन सभापति प्रदीप पोहाने, नगरसेविका अनीता वानखेडे, कैमुदिनी कैकाडे, संगीता कलमकर, प्रमोद पेंडके, शेषराव गोतमारे,मेघराज मैनानी , सुभाष कोटेचा व अन्य कार्यकर्ता प्रमुखता से उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.