पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर के मध्यस्थल में स्थित रानडे बेकरी में भीषण, दुकान जलकर खाक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यवतमाल. शहर के मध्यस्थल दत्त चौक परिसर में स्थित रानडे बंधु बेकरी व स्वीटमार्ट में अचानक लगी भीषण आग में पूरा प्रतिष्ठान ही जलकर खाक हो गया। घटना शनिवार रात की बतायी जाती है। इस भीषण अग्निकांड में देखते ही देखते सबकुछ जलकर खाक हो गया। हमेशा की तरह दत्त चौक परिसर स्थित रानडे बंधु का बेकरी व स्वीटमार्ट रात में बंद हुआ और सभी अपने-अपने घर निकल गए। दुकान से कुछ ही दूरी पर दुर्गाेत्सव मंडल की ओर से मां दुर्गा की स्थापना की गई है जिस कारण रात्रि में मंडल के कुछ पदाधिकारी व युवक बैठे थे। मध्यरात्रि लगभग 1.30 बजे के दौरान मंडल के युवकों को दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया।
जब उन्होंने दुकान के समीप जाकर देखा तो उन्हें भीतर आग लगने का अहसास हुआ। युवकों ने तत्काल इसकी जानकारी नगर पालिका के दमकल विभाग को दी। साथ ही बेकरी के संचालक रानडे को भी घटना से अवगत करवाया। रानडे तुरंत वहां पहुंचे और जब दुकान का शटर खोला गया तो अंदर आग धधकती दिखाई दी। इस दौरान कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए बेकरी के किचन में रखे सिलेंडर तुरंत बाहर निकाले जिस कारण बड़ी अनहोनी टल गई।
जिस समय दमकल विभाग के वाहन पहुंचे उस समय आग रौद्ररूप धारण कर चुकी थी। देखते ही देखते बेकरी का सारा सामान आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग के कर्मियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 6.30 बजे आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की।