(विधायक गोपालदास अग्रवाल- फाइल फोटो)
गोंदिया. गोंदिया-भंडारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम के बाद विधानसभा चुनावों को लेकर राकांपा और कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी व्यूहरचना मजबूत करने में जुटे हैं। सीटों को लेकर जहां भारी फेरबदल के आसार है वहीं अनेक पदाधिकारी बगावत के संकेत दे रहे हैं।
गोंदिया
विधायक गोपालदास अग्रवाल को कांग्रेस की टिकट मिलना तय है, लेकिन उनके मित्र पक्ष राकांपा में गत अनेक वर्षों से सक्रिय पदाधिकारी अशोक उर्फ गप्पू गुप्ता पार्टी से बगावत कर निर्दलीय के तौर पर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। अग्रवाल विकास के मद्दे पर मैदान में होंगे। शिवसेना के दावेदार रमेश कुथे वर्षों से सक्रिय नहीं है। इसका लाभ उठाते हुए भाजपा ने शिवसेना के कोटे की सीट पर कब्जा जमाने के लिए रणनीति बना रही है। सेना की कमजोरी और लोकसभा में भाजपा को मिली बढ़त के कारण फेरबदल के आसार है। भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल को सीट मिलने की उम्मीद है।
विधायक : कांग्रेस- गोपालदास अग्रवाल
संभावित उम्मीदवार
शिवसेना- रमेश कुथे
भाजपा- विनोद अग्रवाल
निर्दलीय- अशोक गुप्ता
नेतराम कटरे
विजय शिवणकर
सुरेश चौरागडे
आगे की स्लाइड में पढ़ें तिरोड़ा सीट का हाल