पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टूटी पटरी से मालगाड़ी हुई बेपटरी, बुधवार रात करीब 2.45 बजे हुआ हादसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर। काटोल तहसील के सोनखांब रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर दूर बुधवार रात करीब 2.45 बजे गेहूं से भरी मालगाड़ी बेपटरी हो गई। विदिशा से विशाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी के 13 डिब्बों ने पूरी तरह से पटरी छोड़ दी। 3 डिब्बे अप लाइन पर व 10 डिब्बे डाउन लाइन पर आ जाने से 16 घंटे नागपुर-दिल्ली रूट बंद रहा। मालगाड़ी बेपटरी होने का कारण पटरी क्रेक होना बताया जा रहा है। गुरुवार की शाम 6 बजे अप लाइन दुरुस्त कर गाडिय़ों का आवागमन शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक डाउन मार्ग की मरम्मत जारी थी।

13 डिब्बे पटरी से उतरे
16 घंटे बाद शुरू हुई नागपुर-दिल्ली अप लाइन
10 डिब्बे पटरी पर पड़े होने से डाउन लाइन अब भी बंद
04 गाडिय़ां रद्द