पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hari Vegetables Disease Caution Maharashtra

कहीं आप तो नहीं कर रहें हैं ऐसी गलती, जो बन सकती है आपके लिए बड़ा खतरा!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर। बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा सबसे अधिक होता है। इसलिए इस मौसम में अन्य मौसमों की अपेक्षा सेहत के प्रति ज्यादा अलर्ट होने की जरूरत है। मानसून में खुद को फिट बनाए रखने और अपनी सेहत को दुरुस्त करने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। बारिश की वजह से बैक्टीरिया और विभिन्न प्रकार के वायरस खाद्य पदार्थ को संक्रमित कर देते हैं। इस कारण कई बीमारियां सिर उठाने लगती हैं।

बीमारियों से बचने के लिए इस मौसम में खानपान के संदर्भ में समुचित जानकारी होना भी आवश्यक है। मानसून में बीमारियों में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बीमारी है गैस्ट्रोएंटेराइटिस। यह बीमारी प्रदूषित पानी के कारण होती है। इस दौरान बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थ खासतौर पर जो खुले में रखे हों, उनसे परहेज करें। मौजूदा मौसम में आंतों में संक्रमण होने का भी खतरा रहता है।

आगे की स्लाइडस पर पढ़े जाने अनजाने जो हो रही हैं आपसे गलतियां...