पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शासकीय आदिवासी छात्रावास में रहने वाली दूषित छात्राएं जल पीने से बीमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्धा. रामनगर परिसर में स्थित शासकीय आदिवासी छात्रावास में रहने वाली अनेक छात्राओं की गुरुवार की शाम साढ़े 7 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने से शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया। छात्रावास में दूषित जलापूर्ति होने से शाम के समय छात्राओं को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। इससे छात्राओं को चक्कर आने लगे। छात्राओं को वर्धा शासकीय अस्पताल भर्ती किया गया।
शासकीय आदिवासी छात्रावास में रहने वाली 17-18 लड़कियों को गुरुवार की शाम में अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत बढ़ गई। छात्राओं को तकलीफ बढ़ने पर शासकीय अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया। छात्राओं को सलाइन व अन्य दवाइयां दी जा रही हैं। बताया जाता है कि छात्रावास में काफी समय से कुएं से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी।
इसके पहले भी कुछ छात्राएं इसी छात्रावास में दूषित पानी पीने के कारण बीमार हो गई थीं। इसकी शिकायत छात्रावास प्रबंधन से की गई थी। इसके बावजूद छात्रावास प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अस्पताल में भर्ती कुछ छात्राओं की हालत गंभीर बताई जाती है। इस घटना को लेकर छात्राओं के पालकों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग पालकों ने की है। इस ओर ध्यान नहीं देने पर पालकों ने तीव्र रुख अपनाने की चेतावनी दी है।
(प्रतीकात्मक चित्र)