पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Increase The Percentage Of Votes In Vidarbha Working Team

विदर्भ में मत प्रतिशत बढ़ाने में जुटे दल, कांग्रेस रही है सबसे आगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागपुर . विदर्भ में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सबसे अधिक मत मिलता रहा है। जीती हुई सीटों का आंकड़ा भले ही कम-ज्यादा होता रहा, लेकिन अधिक मत प्रतिशत का आंकड़ा कांग्रेस के पक्ष में ही रहा है। इस बार सभी दल यहां मत प्रतिशत बढ़ाने में जुटे हैं। सोशल मीडिया के अलावा संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

शहरी क्षेत्र में रहेगा मीडिया का प्रभाव
इस चुनाव में शहरी क्षेत्र में सोशल मीडिया का अधिक प्रभाव रहेगा। राज्य में 288 में से कम से कम 150 सीटें ऐसी हैं जो सीधे मीडिया से प्रभावित होंगी। नागपुर , अमरावती, चंद्रपुर समेत अन्य शहरों में 3 से 4 प्रतिशत मत प्रभावित होंगे। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन आफ इंडिया के सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र में कम से कम 150 सीटों पर मीडिया का प्रभाव रहेगा। फेसबुक, ट्यूटर के अलावा संवाद माध्यमों की खबरें मत प्रभावित कर सकती हैं।
सर्वे के अनुसार पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, नाशिक, ठाणे, कोल्हापुर, कल्याण, लातूर, धुले, सांगली, अमरावती , जालना, अहमदनगर, उस्मानाबाद, चंद्रपुर, उत्तर मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई, उत्तर पूर्व मुंबई के अलावा मुंबई के अन्य क्षेत्र सोशल मीडिया से प्रभावित होंगे। जिन क्षेत्रों में मीडिया का मध्यम प्रभाव रहेगा उनमें नांदेड, अकोला, जलगांव, रत्नागिरि, भिवंडी शामिल हैं। विदर्भ के कुछ क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं जहां मीडिया का अधिक प्रभाव नहीं रहेगा। इन क्षेत्रों में विदर्भ के रामटेक,भंडारा-गोंदिया, गडचिरोली, चिमूर और बुलढाणा का समावेश है।
मत लेने में कांग्रेस अव्वल
मत लेने के मामले में कांग्रेस सबसे आगे रही है। 1990 से अब तक के विधानसभा चुनाव के प्रदर्शनों पर ही नजर डालें तो यह बात सामने आती है। पिछले 5 चुनावों में कांग्रेस को कम से कम 25 प्रतिशत मिलते रहे हैं। 1990 में कांग्रेस ने 62 पर लड़कर 25 सीटें जीती थी। 1999 में 52 में से 27 सीटें जीती। 2004 में कांग्रेस ने राकांपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और 49 सीटोंं पर लड़कर 19 सीटें जीती। राकांपा ने 15 में से 11 सीटों पर विजयी हुई।
2009 के चुनाव में कांग्रेस के सामने राकांपा पिछड़ गई। कांग्रेस ने 48 में से 24 सीटें जीती। राकांपा 13 पर लड़कर 4 ही जीत पाई। पिछले चुनाव में विदर्भ में 36.04 प्रतिशत मत लेकर सभी दलों से आगे रही। 1990 में भाजपा-सेना को विदर्भ में 24.63 प्रतिशत मत मिले थे। 95 में 25.82 प्रतिशत और 1999 में युति को 33.92 प्रतिशत ही मत मिल पाए। 2004 में उसे 33.92 प्रतिशत मत मिले।
आगे की स्लाइड में पढ़ें किन दलों को नहीं मिला समर्थन