पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनागपुर. देहरादून में कार्यरत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) नीलेश भरणे के प्रतापनगर स्थित निवास पर चोरों ने नगदी और सोने पर हाथ साफ कर दिया। 2 हजार नगद सहित 32 हजार रुपए का माल चोरी होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलेश भरणे, देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं।
उनकी माता मीना आनंद भरणे और भाई प्रतापनगर स्थित लोकसेवा नगर में रहते हैं। शनिवार को मां और भाई, नीलेश भरणे से मिलने देहरादून के लिए रवाना हुए थे। जाते समय नौकरानी और अपने भांजे को घर पर नजर रखने को कहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह जब नौकरानी साफ-सफाई के लिए निवास पर पहुंची तो घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला। इसकी सूचना उसने मीना भरणे के भांजे राजेश हिरेखन को दी। श्री हिरेखन ने तुरंत इसकी सूचना प्रतापनगर पुलिस को दी।
थाने से 300 मीटर दूरी पर स्थित नीलेश भरणे के मकान पर पहुंचने में पुलिस को 3 घंटे लग गए। मकान में पहुंचने पर सामान पूरी तरह बिखरा हुआ मिला। प्रथम दृष्टया 2 हजार रुपए नगद और कुछ सोने के आभूषण चोरी होने का खुलासा हुआ। मामला दर्ज कर जांच जारी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.