नागपुर. पैसों के लिए बच्चों की होती निर्मम हत्या इंसानियत को शर्मसार करनेवाली इबारत लिख रही है। मासूम कुश और युग की हत्या ने शहर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इन बच्चों को न्याय दिलाने के लिए 15 से 25 सितंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 10 लाख हस्ताक्षर और लोगों के विचारों को प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाया जाएगा, ताकि मासूमों को न्याय मिल सके। इस अभियान में दैनिक भास्कर संस्कार भारती शिक्षण समिति का समावेश है।
फे सबुक से भी जुड़ सकते हैं : इस अभियान के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट
फेसबुक का भी सहारा लिया गया है। इस पर 'जस्टिस फॉर युग चांडकÓ पेज बनाया गया है। यहां पर शहरवासी अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं। साथ ही हस्ताक्षर पुस्तिका और पोस्ट कार्ड पर भी अपने विचार और हस्ताक्षर कर सकते हैं। हस्ताक्षर पुस्तिका व पोस्ट कार्ड हल्दीराम और सभी
मेडिकल स्टोर में उपलब्ध हैं।
यहां जमा कर सकते हैं फॉर्म
शहरवासी फॉर्म भरकर शहर के 7 स्थानों पर इसे जमा कर सकते हैं। छावनी स्थित बालाजी मेडिकल शॉप नंबर-1, इंद्रसरायू अपार्टमेंट, वर्धमान नगर स्थित एन. आर. मेडिकल, अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के सामने, हरदेव होटल के पास स्थित पैरागॉन टे्रडर्स, शॉप नंबर 1-2, धनश्री कॉम्प्लेक्स, रवि नगर चौक स्थित ऑरेंज फैशन, स्पा एंड सलून, गुरुशंकर अपार्टमेंट, बेसा टी-पाइंट स्थित पुरुषोत्तम सुपर बाजार, मनीश नगर, कोतवाल नगर स्थित प्रोटेक इंटरप्राइजेस, शॉप नंबर 4, पन्नासे कॉम्पलेक्स, वैशाली नगर स्थित श्री कुकड़े टे्रडर्स, मेंहदीबाग रोड, नागपुर-17 जैसे स्थानों पर जमा किए जा सकते हैं।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अपहरण और हत्या जैसी घटनाओं पर रोक लगाना है। साथ ही कुश और युग के मामलों का निपटारा फास्ट ट्रेक कोर्ट में कराया जाना है, ताकि 100 दिनों में निर्णय आ सके। आरोपियों को कड़ी सजा मिले, जिससे दूसरे व्यक्ति इस तरह के जघन्य अपराध को अंजाम न दे पाएं।