पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चार को छोड़ महाराष्ट्र के सभी मंत्री करोड़पति, कांग्रेस ने लगाया आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागपुर. राज्य की नई युति सरकार में सभी मंत्री सेठ-जी हैं। चार मंत्रियों को छोड़ दिया जाए तो सभी मंत्री करोड़पति हैं। ऐसे में भाजपा-सेना युति सरकार द्वारा करोड़पतियों के हाथों में राज्य की कमान सौंपने का आरोप लग रहा है। प्रदेश कांग्रेस सामाजिक न्याय विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुधीर ढोणे ने खुलासा किया कि प्रदेश के 26 मंत्री करोड़पति हैं। सिर्फ सामाजिक न्याय राज्यमंत्री दिलीप कांबले, गृहराज्यमंत्री राम शिंदे, सामाजिक न्यायमंत्री राजकुमार बडोले और आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा करोड़पति की श्रेणी से बाहर हैं। इनकी संपत्ति लाखों में है। अन्य सभी मंत्री करोड़पति हैं।

ये हैं हमारे जनप्रतिनिधि
डॉ. ढोणे ने मंत्रियों के संपत्ति का विवरण का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (4 करोड़), गिरिश बापट (3.5 करोड़), गिरिश महाजन (19 करोड़), चंद्रशेखर बावनकुले (7.6 करोड़), बबनराव लोणीकर (2.3 करोड़), एकनाथ खडसे (17.4 करोड़), सुधीर मुनगंटीवार (3.3 करोड़), प्रकाश मेहता (32 करोड़), विनोद तावडे (7 करोड़), चंद्रकांत पाटील (4 करोड़), पंकजा मुंडे (6 करोड़), विजय कुमार देशमुख (5 करोड़), राजे अंबरीश राव (12.5 करोड़), विद्या ठाकुर (10.2 करोड़), दिवाकर रावते (2.5 करोड़), सुभाष देसाई (5.4 करोड़), रामदास कदम (4 करोड़), एकनाथ शिंदे (7.5 करोड़), संजय राठोड (5 करोड़), दादाजी भुसे (6.2 करोड़), विजय शिवतारे (11 करोड़), दीपक केसरकर (48.2 करोड़), रविंद्र वाईकर (20 करोड़) संपत्ति के मालिक हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिवछत्रपति का नाम लेकर सत्ता में आई सेना-भाजपा ने जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले गरीब विधायकों को मंत्री पद का मौका खारिज कर, छत्रपति के विचारों को अपमान किया है।