पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Making Bar Girl Insteed Of Making Waitress

वेटर का काम दिलाने के बहाने बना देता था बार गर्ल, सेक्स रैकेट का संदेह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर। बंगलुरुके बड़े होटलों में होने वाले इवेंट कार्यक्रम में गल्र्स वेटर (सर्विस गल्र्स) का काम दिलाने का झांसा देकर नागपुर की 10 युवतियों को बंगलुरु में ले जाकर उन्हें बार गल्र्स बना दिया गया। युवतियों ने यह काम करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उन्हें नागपुर से ले जाने वाले लोगों ने एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। किसी तरह उनके चंगुल से छूटने के बाद दो पीडि़त युवतियों ने लकडग़ंज थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीडि़त युवतियों की शिकायत पर उन्हें नागपुर से बंगलुरु ले जाने वालों पर धारा 342, 366, 374, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को संदेह है कि युवतियों को नागपुर से ले जाने वाले लोग देह व्यवसाय से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

19 वर्षीय दीपिका (परिवर्तित नाम) शांतिनगर क्षेत्र में रहती है। दीपिका के परिवार में मां और छोटी बहन है। मां चाय की दुकान चलाकर परिवार पाल रही है। दीपिका अपनी मां का हाथ बंटाने के लिए काम की तलाश में थी। इस दौरान उसकी मुलाकात पायल से एम्प्रेस मॉल के पास हुई। उसने पायल को अपने घर की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया। दीपिका दिखने में सुंदर थी। पायल ने उससे कहा कि वह अपने दोस्त से बात करके उसे नौकरी पर लगा देगी। पायल ने दीपिका से दूसरे दिन उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया और उसे मिलने गणेशपेठ स्थित एम्प्रेस मॉल के पास बुलाया।

आगे की स्लाइड्स में जानें पूरे मामले के बारे में -