नागपुर. शहर में अनेक स्थानों पर मां भगवती के पर्व नवरात्रोत्सव की तैयारी दो चरणों में हो रहीं हैं। प्रथम वे मंडल हैं, जो सार्वजनिक स्थानों पर देश के प्रसिद्ध तीर्थ और धार्मिक केंद्र की प्रतिकृति को साकार कर नौ दुर्गा दर्शन की व्यवस्था में जुटे हैं। दूसरे हैं वे मंदिर, जहां नौ दिवसीय अनुष्ठान के साथ मनोकामना अखंड ज्योति की तैयारी व्यापक स्तर पर की जा रही है।
अमृतसर स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति
नवदुर्गा मित्र परिवार मंडल की ओर से न्यू बीड़ीपेठ में नौ देवी दर्शन की व्यवस्था के साथ प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण किया जा रहा है। नौ दिवसीय समारोह में विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रमों में शाहीर अंबादास लाखणी विरुद्ध वैशाली रहांगडाले का दुय्यम तमाशा होगा।
प्राचीन शीतला माता मंदिर में उत्सव
प्राचीन शीतला माता मंदिर, मोमिनपुरा कब्रस्तान रोड, भानखेड़ा में मां की घट स्थापना 25 सितंबर को होगी। 3 अक्टूबर तक विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं द्वारा 121 घट स्थापना होगी। नौ दिनों तक विभिन्न समाज बंधुओं की ओर से देवी मां के जस और भजनों के कार्यक्रम शाम 7 बजे से होंगे।
3 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे घट विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। सफलतार्थ राहुल खंगार, प्रमोद महर्षि, प्रमोद दहीकर, श्री डोरलेकर, संकेत बावने, मधु भाबंडे, हरीश लांबट, राजू गौर, फत्तेराम साहू, दीपक गौर, मनीष गौर सहित अनेक कार्यकर्तागण प्रयासरत हैं।
आगे की स्लाइड में देखें प्राचीन शीतला माता मंदिर की तस्वीर