पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Most Wanted Criminal Caught In Chandrapur

मोस्ट वॉन्टेड बहुरूपिया मुंबई में गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मूल (चंद्रपुर). राज्य में गोंदिया के बाद चावल की सबसे बड़ी मंडी के रूप में मूल का नाम विख्यात है। ऐसे में मुंबई से मूल में नाम बदलकर आकर व्यापारियों को लूटने की योजना बनाना स्वाभाविक है। मूल पुलिस ने रविवार को 3 जिलों के मोस्ट वॉन्टेड शातिर बहुरूपिए दलाल को मुंबई में गिरफ्तार किया।

आरोपी नाम बदल-बदल कर व्यापारियों को लूटता था। चावल व्यापारियों को चढ़े दर पर खरीदी का प्रलोभन देकर लूटने वाले इस शातिर आरोपी का नाम भरत उर्फ कमलेश उर्फ शब्बीर उर्फ शांतीलाल उर्फ रसीक लाल वल्द अब्दुल रज्जाक पटेल (46) बताया जाता है। मूल पुलिस ने बताया कि यह नटवरलाल आरोपी मुंबई के वाशी का रहने वाला है। मूल के राइस मिल मालिक को लाखों रुपए की चपत लगाने के मामले में उसे मुंबई से गिरफ्तार कर यहां लाया गया है।

उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 419 और 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थानेदार के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक एच.पी. उंदिरवाडे, कॉन्स्टेबल मनोहर अरदपहारे, सुनील गेड़ेकर और शीतल जांभुलकर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस हिरासत में इस शातिर आरोपी से कई सनसनीखेज खुलासे होने की उम्मीद है।