पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अहमदाबाद में नागपुर की युवती को बेचने का प्रयास, चार आरोपियों पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागपुर. नागपुर की एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे अहमदाबाद ले जाकर बेचने का प्रयास करने वाली तीन महिलाओं सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना 12 से 14 अगस्त के दरम्यान हुई थी। एमआईडीसी पुलिस ने आरोपी सुनील गोरे, वनीता खड़कर, मीना व एक वृद्घ महिला के खिलाफ धारा 366, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के अनुसार एमआईडीसी क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती को सुनील, वनीता, मीना और वृद्घ महिला ने अहमदाबाद में नौकरी दिलाने का लालच दिया। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण युवती चारों आरोपियों के झांसे में आ गई।
बताया जाता है कि आरोपियों ने उसे जयताला, रमाबाई आंबेडकर नगर स्थित उसके कालेज से उसे अहमदाबाद लेकर गए। उसे वहां बेचने का प्रयास किया गया। किसी तरह वहां से बच कर आई पीडि़ता ने एमआईडीसी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।