पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनागपुर. महाराष्ट्र राज्य लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुए। नागपुर से संदीप कुमार अपार प्रथम स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर अमरप्रीत सिंह सेठी व तीसरे स्थान पर प्रियंका तेलमासरे पर रहीं। नागपुर से कुल 26 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इसमें अ समूह में 21, ब समूह में 5 उम्मीदवारों का समावेश है। मंगलवार को महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग ने राज्य के 359 राजपत्रित अधिकारियों के पद के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची घोषित की है। मुंबई उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के अधीन रहकर यह नतीजे घोषित किए गए हैं। अ-समूह में 290 और ब-समूह में 69 अधिकारियों को शामिल किया गया है। विजयी 359 उम्मीदवारों में से स्नातक पदवी धारक उम्मीदवारों की संख्या 108 हैं। इसके अलावा 36 इंजिनियर, 66 डॉक्टर हैं। 7 विकलांगों का भी समावेश है।
प्रथम परीक्षा का आयोजन 13 जून 2012 व मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 से 5 सिंतबर 2012 में किया गया था। चयनीत उम्मीदवारों का साक्षात्कार मार्च महीने में हुआ था। महाराष्टï्र से करीब 2.28 लाख उम्मीदवारों ने 359 पदों के लिए आवेदन किया था। इसमें 290 अ समूह व 69 ब समूह के अधिकारियों का समावेश था। इस वर्ष 37 महिला उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि उनके लिए महिला आरक्षित 120 सीटें हैं। नए परीक्षा पद्यति अनुसार उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में छह विषयों में 45 प्रतिशत अंक लाने थे, वहीं आरक्षित वर्ग को 40 प्रतिशत अंकों की जरूरत थी। लड़कियों में अश्विनी बिजवे का समावेश रहा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.