पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपराजधानी की बहुप्रतीक्षित परियोजना रामझूला का हाल ही में मुख्यमंत्री फडणवीस ने लोक

आखिरकार शुरू हुआ नागपुर का रामझूला, जानिए क्या है इसमें ख़ास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(नागपुर स्थित रामझूला)
नागपुर. उपराजधानी की बहुप्रतीक्षित परियोजना रामझूला का हाल ही में मुख्यमंत्री फडणवीस ने लोकार्पण किया। गौरतलब है कि सीएम को आचानक दिल्ली बैठक के लिए जाना पड़ा था जिसके कारण शनिवार को लोकार्पण समारोह टाल दिया गया था। उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एमएसआरडीसी की आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।
रेलवे प्रशासन रामझूले के मेंटेनेंस के नाम एमएसआरडीसी से 13 करोड़ रुपए मांग रहा है। दूसरे चरण के लिए भी 13 करोड़ रु. देने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री को 26 करोड़ रु. बचाने के लिए रेलवे प्रशासन से चर्चा करनी चाहिए। केंद्र से हरसंभव मदद की जाएगी। विलंब के कारण 40-50 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। रामझूले का लागत मूल्य काफी बढ़ गया है। श्री गडकरी ने भी रामझूले के लिए विधायक विकास कुंभारे द्वारा किए गए आंदोलन की प्रशंसा की।
क्या है फायदा
उपराजधानीवासियों काे यातायात में सुविधा होगी।
समय की बचत हाेगी।
पुराने हो चुके माैजूदा पुल को ताेड़ने का काम पूरा हो सकेगा।
इसलिए है खास
केबल पर आधारित विदर्भ का पहला पुल।
एेसा पुल, जिसका वजन पूरी तरह केबल पर निर्भर है।
पुल में इस्तेमाल केबल जापान से मंगाए गए हैं।
4158टन वजन
75 मीट्रिक टन केबल
54 केबल लगे
आगे की स्लाइड्स में देखें रामझूले के निर्माणकार्य और उद्घाटन की PHOTOS.......