पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नागपुर विवि को मिला 'अ' ग्रेड, नैक की रैकिंग में विवि ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागपुर. नागपुर विवि को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) समिति ने 'अÓ ग्रेड प्रदान किया है। 10 से 13 सितंबर के बीच समिति ने नागपुर विवि की जांच की थी। पिछली बार विवि को 'ब' ग्रेड मिला था। कर्नाटक विवि के पूर्व कुलगुरु डा. ए. एम. पठान के नेतृत्व में सात सदस्यीय समिति राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के निरीक्षण के लिए आई है।
नैक समिति के आगमन पर पूर्व कार्यकारी कुलगुरु अनूप कुमार ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विवि की भावी योजनाओं व प्रकल्प का प्रस्तुतिकरण दिया। शिक्षण पद्धति, शोध कार्य, विकास कार्य, पाठ्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ ही सभी विभागों में तकनीक का बखूबी उपयोग किया गया।
गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण : नैक विश्वविद्यालयों पर नियंत्रण रखती है। उसका मूल्यांकन कर मान्यता प्रदान करती है। नैक शैक्षणिक संस्थाओं और विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन कर उसे 'अ' बहुत अच्छा, 'ब' अच्छा, 'क' संतोषजनक, 'ड' असंतोषजनक गे्रड देती है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने में इसका काफी महत्व है। पिछली बार नागपुर विवि को 'ब' ग्रेड प्राप्त हुआ था।