पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नक्सली बम विस्फोट में 4 जवान घायल, हेलिकॉप्टर से लाया गया नागपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गड़चिरोली/ नागपुर. धानोरा पुलिस उपविभाग अंतर्गत येरकड़ पुलिस सहायता केंद्र से महज 50 मीटर दूरी पर नक्सलियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। नक्सलियाें ने घटना को सोमवार शाम करीब 5 बजे अंजाम दिया। घायल जवानों में आईआरबी के चेतन सालवे, नितेश भांडेकर, येरकड़ पुलिस सहायता केंद्र मेें कार्यरत मलिक मानकर और सुहास समर्थ शामिल हैं। सभी घायलों को हेलिकॉप्टर से नागपुर के आॅरेंज सिटी अस्पताल लाया गया है।
चेतन आैर नितेश की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को येरकड़ का साप्ताहिक बाजार था। जिससे येरकड़ पुलिस सहायता केंद्र के पुलिस जवान और आईआरबी के जवान बंदोबस्त के बाद पुलिस थाने की ओर वापस लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस सहायता केंद्र से 50 मीटर दूरी पर बम विस्फोट किया।