पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Naxalite Kills Man In Middle Of Market In Maharashtra

मुर्गों की लड़ाई देखने गए लड़के को बंदूकधारी नक्सलियों ने बीच बाज़ार में मार डाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गड़चिरोली. रेपनपल्ली पुलिस थाना अंतर्गत कोडसेलगुड्डम गांव में नक्सलियों ने रविवार को भरे बाजार में युवक की हत्या कर दी। मृतक का नाम नरेंद्र मानय्या येर्रावार (24) है। वह रेपनपल्ली गांव का ही रहने वाला था। रविवार को कोडसेलगुड्डम गांव में मुर्गा बाजार लगा था। मुर्गों की लड़ाई देखने के लिए नरेंद्र अपने कुछ दोस्तों के साथ बाजार गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे 7 बंदूकधारी नक्सली भी बाजार पहुंचे और नरेंद्र को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
गोली की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद नक्सलियों ने बाजार में लोगों के सामने नरेंद्र की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। साथ ही उसकी बाइक को भी जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल में फरार हो गए। देर शाम तक पुलिस के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने के कारण नरेंद्र का शव बाजार में पड़ा रहा।
हफ्तेभर में चौथी हत्या: नक्सलियों ने जिले की विभिन्न तहसीलों में हफ्तेभर के भीतर चार लोगों की हत्या कर दी है। इसमें अकेले धानोरा तहसील के तीन लोग शामिल हैं।
प्रतीकात्मक फोटो