पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनागपुर. प्रतापनगर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में नो बॉल देने की बात पर हुए विवाद में दो खिलाडिय़ों ने अंपायर का सिर बैट से फोड़ दिया। घायल अंपायर का नाम आशीष बारंगे (२२) है। घटना मंगलवार को हुई। पुलिस ने दूसरे पक्ष के कप्तान शुभम आत्राम (19) की शिकायत पर आरोपी पवन चौधरी और योगेश जगताप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाने की महिला अधिकारी भिंडे ने बताया कि अंपायर पर हमला करने वाले दोनों आरोपी फरार बताए गए हैं। चर्चा है कि मामले को लेकर परिसर के राजनीतिक गलियारे में भी माहौल गरमा गया था। कुछ लोगों की मध्यस्थता के चलते मामला शांत हुआ।
जयसुभाष क्रीड़ा मंडल की ओर से सुभाषनगर में नेताजी स्कूल के मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। 28 जनवरी को गोल्ड स्टार और इचगार्ड टीम के बीच मुकाबला चल रहा था। मुकाबले में आशीष बारंगे अंपायरिंग कर रहे थे। गोल्ड स्टार टीम के कप्तान शुभम आत्राम के खिलाड़ी मैदान पर डटे थे। इचगार्ड टीम के खिलाड़ी पवन चौधरी, योगेश जगताप बैटिंग कर रहे थे। पवन और योगेश नो बॉल की बात को लेकर दूसरी टीम के खिलाडिय़ों से बहस करने लगे। अंतत: फैसला अंपायर पर छोड़ा गया।
बताया जाता है कि पवन और जगताप एक नो बॉल फेकें जाने की बात को लेकर अंपायर आशीष बारंगे से भी बहस करने लगे। विवाद बढ़ जाने पर आरोपी पवन चौधरी और योगेश जगताप ने तैश में आकर आशीष बारंगे के सिर पर बैट से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद दूसरी टीम के कप्तान शुभम ने प्रतापनगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि घटना के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी थाने के सामने जमा हो गए थे। क्षेत्र में घटना के बारे में पता चलने पर राजनीति से जुड़े कुछ लोग भी थाने पहुंचे थे। प्रतापनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.