पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचिमूर (चंद्रपुर). चिमूर पुलिस थानांतर्गत नेरी-खडसंगी दुरक्षेत्र के काम में लापरवाही बतरने वाले 4 पुलिस कर्मियों को जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश से निलंबित किया गया है। इस संबंध में चिमूर के थानेदार हेमंत खराबे ने पुष्टि की है। निलंबन में नेरी दुरक्षेत्र के पुलिस सिपाही सुधाकर बुटके व दिलीप खंगार और खडसंगी क्षेत्र के एएसआई शंकर दरेकर व सिपाही पटवारू सोरते का समावेश बताया जाता है।
उल्लेेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही शेगांव के दो पुलिस हवलदार को असभ्य बर्ताव तथा वसूली के आरोप में निलंबित किया गया था। कुल मिलाकर इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र दिवस पर चिमूर तहसील के नेरी व खडसंगी में अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही थी। इस बीच डीवाईएसपी समीर शेख के दल ने जाल बिछाकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 52 हजार रुपए का माल जब्त किया था। इसमें उक्त पुलिस कर्मियों ने लापरवाही बरती थी।
उपविभागीय पुलिस अधिकारी ने उक्त 4 पुलिस कर्मियों के निलंबन का प्रस्ताव जिला पुलिस अधीक्षक को भेजा था। जांच के बाद एसपी ने मंगलवार को निलंबन के आदेश चिमूर थाने के थानेदार को दिए। उक्त पुलिस कर्मी अवकाश पर होने से उन्हें निलंबन आदेश पत्र नहीं देने की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.