पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बदनाम बस्ती में छापा: यहां वापस मिल जाती हैं मुक्त कराई जा चुकि लडकियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर। गंगा-जमुना बस्ती में छापा मारना और वहां से नाबालिग लड़कियों को देह व्यवसाय के दलदल से मुक्त कराना कोई नई बात नहीं है। सवाल यह है कि इस दलदल से निकाली जाने वाली लड़कियां दोबारा यहां कैसे पहुंच रही हैं? गुरुवार की छापामार कार्रवाई के दौरान यह सच सामने आया। छापा मार कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई युवतियों में से दो युवतियां ऐसी हैं जिन्हें पुलिस ने पहले छापामार कार्रवाई के दौरान देह व्यवसाय से मुक्त कराया था।

गुरुवार को अपराध पुलिस शाखा के सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने एक महिला दलाल के कमरे में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया, जिसमें 4 नाबालिग बताई गई हैं। इनमें दो ऐसी भी हैं, जिन्हें पुलिस एक बार इस दलदल से निकलने में मदद दी थी। इन दोनों लड़कियों के दोबारा देह व्यवसाय में लौटने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि देह व्यवसाय अड्डे से छुड़ाई गई युवतियां दोबारा इसी व्यवसाय में वापस लौट रही हैं, या कोई गिरोह सक्रिय रूप से उन पर नजर रखकर दोबारा यहां आने पर मजबूर कर रहा है।

इस बार काटोल के एक दलाल को भी पकड़ा गया है। गंगा-जमुना बस्ती में गुरुवार दोपहर 3 बजे हमेशा की तरह चहल-पहल थी। आवाज सुनाई दी भागो रे भागो। रेड पड़ गई है। अचानक वहां भगदड़ मची। देह व्यवसाय में लिप्त युवतियां और महिलाएं अपने कमरों को ऐसे ताला बंद कर भागती नजर आ रही थीं, मानों वहां जलजला आ गया हो।

आगे की स्लाइड्स में जानें पूरे मामले के बारे में -