(फोटो- पत्रकार परिषद के दौरान चर्चा करते जिलाधिकारी अभिषेक कृष्णा।)
नागपुर. विधानसभा चुनाव के लिए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। चुनाव के लिए लगनेवाले कर्मचारी, वाहन, सुरक्षा बल, संवेदनशील बूथ, मतदाताओं की संख्या, नए मतदाताओं के पंजीयन आदि की जानकारी शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक कृष्णा ने पत्रकार परिषद के दौरान दिया।
उन्होंने बताया कि नागपुर जिले के 12 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों का समावेश है। जिले में कुल 36 लाख 68 हजार 843 मतदाता हैं। इनमें 82 हजार नए मतदाताओं ने पंजीयन कराया है। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की अंतिम तरीख 17 सितंबर है।
36.68 लाख मतदाता: जिलाधिकारी कृष्णा ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव में अब तक सामान्य मतदाताओं की संख्या 36 लाख 57 हजार 15 हैं। इनमें अन्यत्र नौकरी वाले मतदाताओं की कुल संख्या 1828 है, जिनमेंं 1367 पुरुष व 461 महिलाएं हैं। जिले में महिलाओं का अनुपात 1000:948 है। लेकिन मतदाताओं के रिकार्ड में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले 920 है।
4052 मतदान केंद: जिले में कुल 4052 मतदान केंद्र हैं। शहर सीमा के भीतर 2151 व ग्रामीण भाग में 1901 मतदान केंद्रों का समावेश है। प्रति मतदान केंद्र अधिकतम 15 सौ मतदाता अनुमानित हैं। अधिक मतदाता होने पर उन्हें अन्य मतदान केंद्रों में मतदान करने की व्यवस्था की जा सकती है। 69 सहायक मतदान केंद्र, 90 इमारतें बदली गई हैं। नाम में बदलाव 29 केंद्रों का हुआ है।
44 मतदान केंद्र संवेदनशील: इस बार 44 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है। लोकसभा चुनाव में संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 19 थी। विधानसभा चुनाव में हर तरह की सतर्कता बरतने की कोशिश विभाग करने में जुटा है।
एक हजार ईवीएम: मतदान के लिए 4862 ईवीएम मशीनों (इलेक्ट्रॉनिक वोटर मशीन) की जरूरत होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि विभाग के पास पहले से एक हजार ईवीएम मशीनें उपलब्ध हैं।
समुचित मानवबल: चुनाव के लिए 23 हजार 818 मानवबल की आवश्यकता पड़ेगी। श्री कृष्णा ने जानकारी दी कि उनके पास 33 हजार 23 कर्मचारी उपलब्ध हैं।
जोनल अधिकारी: 391 जोन व दस प्रतिशत आरक्षित जोन अधिककारियों के मुताबिक 66 अधिकारी रखे गए हैं। कुल 457 जोनल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
1280 जीप व बस: चुनाव के दौरान 385 बसों व 895 जीपों की आवश्यकता लगेगी। वाहन जमा करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आदेश जारी किए हैं।
एमसीएमसी समिति गठित: विभिन्न नोडल अधिकारी, जोनल अधिकारी, विभिन्न टीमों, अन्य प्रभार वितरण के लिए एमसीएमसी समिति गठित किए जाने की जानकारी दी।
विस स्तर पर होंगे मतगणना केंद्र: जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना, स्वीकृति केंद्र व स्ट्रॉंग रूम की व्यवस्था विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रानुसार ही तय होगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ें रामटेक में सबसे अधिक संवेदनशील केंद्र