पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विदर्भवादियों ने जलाईं सरकारी आदेश की प्रतियां मांगा स्वतंत्र विदर्भ का हक़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागपुर. विदर्भ राज्य आंदोलन समिति (विराआंस) ने रविवार को चिटणीस पार्क में विदर्भ वैधानिक विकास मंडल की मियाद बढ़ाने का कड़ा विरोध किया। उसके बाद सरकारी आदेश कीकॉपियां जलाई। समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पृथक विदर्भ राज्य की मांग की।
की नारेबाजी : विराआंस के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार शाम को समापन हुआ। अधिवेशन में पूरे विदर्भ से पदाधिकारी शामिल हुए। अधिवेशन की समाप्ति के बाद विराआंस के कार्यकर्ता पूर्व विधायक वामनराव चटप, डा. श्रीनिवास खांदेवाले, प्रवीर कुमार चक्रवर्ती, राम नेवले व एड. नंदा पराते के नेतृत्व में इकट्ठा हुए और विदर्भ वैधानिक विकास मंडल की मियाद बढ़ाने का विरोध करने लगे। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल से बाहर निकले और समीप ही वैधानिक विकास मंडल की मियाद बढ़ाने के सरकारी आदेश की कापियों की होली जलाई। उन्होंने कहा कि धारा 371 (2) के तहत वैधानिक विकास मंडल अस्तित्व में आया है।मंडल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इसे बढ़ाया गया है।
विदर्भ से कम मंजूर नहीं : श्री चटप, डा. खांदेवाले व राम नेवले ने कहा कि विदर्भवादियों को पृथक विदर्भ राज्य से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। विदर्भ का अनुशेष बढता ही जा रहा है। पश्चिम महाराष्ट्र के दबाव के कारण विदर्भ लगातार पिछड़ रहा है। पृथक विदर्भ राज्य बनने पर ही यहां की समस्याएं दूर हो सकती हैं। आंदोलन में विराआंस के धर्मराज रेवतकर, धनंजय धार्मिक, अविनाश काले, डा. श्रीकांत तिडके, एड, अजय कुमार चमेडिया, पारोमिता गोस्वामी, दिलीप नरवडिया, श्याम वाघ, श्री वाघमारे, घनश्याम पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे।