(विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शनकारी)
नागपुर. अपराध संवाददाता त्न नागपुर . शीतसत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी विविध मांगों को लेकर आठ संगठनों ने मोर्चा निकाला। मोर्चे में शामिल कई लोगों ने नारे लगाते हुए बैरिकेड्स उखाड़ फेंके, तो किसी ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। मंत्री की ओर पानी की बोतलें उछाली गर्इं। मोर्चे में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा।
बैरिकेड्स तोड़े गए जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुरुवार को टेकड़ी रोड पर महाराष्ट्र राज्य संगणक परिचालक संगठन के मोर्चे में शामिल लोग उग्र हो उठे, लेकिन बंदोबस्त में तैनात जवानों ने स्थिति को संभाल लिया। ग्राम विकास मंत्री दीपक केसरकर दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे डाटा एंट्री ऑपरेटरों के मोर्चे का ज्ञापन स्वीकार करने आए थे।
मोर्चा विशाल चिखलीकर के नेतृत्व में महाराष्ट्र राज्य संगणक परिचालक संगठन के बैनर तले निकाला गया था जिसमें बड़ी संख्या में युवक तथा युवती शामिल हुए। प्रदर्शनकारी अपनी विविध मांगों को लेकर आक्रामक थे। हो-हल्ला मचाते हुए बैरिकेड्स तोड़ दिए। मोर्चा आगे निकलने का प्रयास कर रहा था।
लिहाजा बंदोबस्त में तैनात जवानों ने टेकड़ी रोड पर ही उन्हें रोक लिया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने आक्रामक भूमिका अपनाते हुए पुलिस के बैरिकेड्स उखाड़ फेंके। पुलिस के साथ हुई गहमागहमी से कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा। इस बीच सरकार की तरफ से मंत्री केसरकर मोर्चे का ज्ञापन स्वीकार करने आए। जब वे मोर्चे को संबोधित कर रहे थे, तभी भीड़ से वापस जाओ की आवाज उठने लगी। हो-हल्ला मचाकर उनके संबोधन में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा था।
कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनकी ओर पानी की बोतलें उछाली जिससे माहौल और बिगड़ गया। प्रदर्शनकारियों को बेकाबू होते देख आयोजक मंच से बार-बार उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की अपील कर रहे थे। आखिरकार शोर-शराबे और हंगामे के कारण मंत्री को बेरंग लौटना पड़ा। इसके बाद मंत्री विद्या ठाकुर मोर्चे का ज्ञापन स्वीकार करने पहुंची और उनकी मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जाने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
मुक्ता म.रा. बिना अनुदानित शिक्षक-शिक्षकेत्तर संगठन
अपनी मांगों को लेकर आक्रामक शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। मुक्ता महाराष्ट्र राज्य विना अनुदानित शिक्षक-शिक्षकेत्तर संगठन द्वारा निकाले गए मोर्चे में शामिल प्रदर्शनकारी मांगें पूरी नहीं होने पर ठिया आंदोलन करने की तैयारी में थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन की PHOTOS....