पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैजिक मोबाइल पर आयकर का छापा, देर रात तक जारी रही कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागपुर. आयकर विभाग ने मंगलवार को शहर के नामी मैजिक मोबाइल दुकान पर छापा मारकर अहम दस्तावेज जब्त किए। आय कर की चार टीमों ने इससे जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों पर भी छापे मारे। कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
अहम दस्तावेज जब्त : आयकर विभाग ने मंगलवार दोपहर को सीताबर्डी के महाजन मार्केट स्थित मैजिक मोबाइल पर छापा मारा। अहम दस्तावेज जब्त किए गए। यहां छापा मारने के तुरंत बाद आयकर की टीमें इसी प्रतिष्ठान से जुड़ीं अन्य प्रतिष्ठानों पर भी पहुंची। टीमों ने सीताबर्डी मोदी नं. 3 स्थित मैजिक मोबाइल, सदर स्थित मोबाइल दुकान, जरीपटका रिंग रोड स्थित मैजिक फूड कोर्ट, सक्करदरा स्थित मोबाइल दुकान पर छापा मारा। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। कार्रवाई के दौरान दुकानों में जो कर्मचारी व प्रतिष्ठान से जुड़े लोग मौजूद थे, उन्हें वहीं रहना पड़ा। आयकर अधिकारियों ने प्रतिष्ठान से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की।
हर दिन लाखों का कारोबार
खबर है कि मैजिक मोबाइल का बड़ा काम है। हर दिन लाखों का कारोबार इन प्रतिष्ठानों से होता है। कार्रवाई की भनक लगते ही इलेक्ट्रानिक्स वस्तुएं बेचनेवालों में हड़कंप मच गया। कुकरेजा परिवार के सदस्यों से पूछताछ भी हुई। आय कर विभाग पूरी कार्रवाई को गुप्त रखने में लगा रहा।