पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनागपुर। सोमवार को शांत रहने के बाद मंगलवार सुबह मेघ नए उत्साह के साथ बरस पड़े। ना हवा ना बिजली की कड़क सीधे बरसात इतनी तेज थी कि 20 मीटर की दूरी तक देख पाना मुश्किल हो रहा था। सुबह 6 बजे से शुरू हुई हल्की फुहारें 8 बजे तक तेजी पकड़ ली और करीब 10 बजे तक बरसते रहे। मौसम जानकारों के अनुसार मंगलवार को नागपुर से चंद्रपुर तक बना करीब 250 किमी का क्यूनोनिबस क्लाउड जिस पर ओडिशा पर बना चक्रपूरी तरह प्रभावी था संतरानगरी से चंद्रपुर तक के क्षेत्र को पूरी तरह बहा दिया।
उनका मानना है कि इसके मध्य के जाम, हिंगणघाट व वरोरा आदि में मंगलवार को शहर की अपेक्षा वर्षा का कहीं अधिक प्रभाव रहा। मुश्किल ये कि मौसम विभाग ने बुधवार के लिए विदर्भ अत्याधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक 1.8 मि.मी. तथा 8.30 बजे से रात 8.30 बजे तक 40.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव क्षेत्र तेजी से उत्तर ओडिशा व बंगाल खाड़ी को पार कर उड़ी के बलसारे तक घुस आया और अभी इसके उत्तर में स्थित है।
आगे की स्लाइडस पर क्लिक कर देखें तस्वीरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.