पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनागपुर. शुक्रवार की रात एक बेकाबू कार ने कोहराम मचाया। घटना ताजबाग परिसर में हुई। कार की चपेट में आने से 5 लोग बाल-बाल बच गए, जिसमें एक महिला भी शामिल है। ये सभी लोग सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाकर बैठे थे। घटना के बाद जमा भीड़ ने कार चालक की जमकर पिटाई की। उसके बाद कार पर पथराव कर उसके कांच फोड़ दिये। घटना की सूचना मिलने पर नंदनवन और सक्करदरा का पेट्रोलिंग दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा था।
देर रात दोनों थानों में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे नागपुर- उमरेड मार्ग पर ताजबाग के पास सड़क पर कार क्रमांक एम एच 31 सी पी- 4100 के चालक का नियंत्रण छूट जाने से कार बेकाबू हो गई। अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 5 लोग बाल-बाल बच गए। कार जमीन में गड़े तार में फंस जाने से रुक गई।
उसके बाद वहां जमा भीड़ ने कार पर पथराव कर उसके कांच फोड़ दिये। देर रात तक तनाव की स्थिति बनी हुई थी। कार में कितने लोग सवार थे। कार किसकी थी। देर रात तक पुलिस छानबीन कर रही थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.