पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑटो चालकों का बसों पर पथराव, जयस्तंभ चौक पर रहा तनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बस पर पथराव होने के बाद यात्रियों में अफरा- तफरी मच गई थी)
नागपुर. हड़ताल के दौरान सोमवार की रात ऑटो चालकों ने रेलवे स्टेशन के समीप जयस्तंभ चौक पर जमकर उपद्रव मचाया। साथी ऑटो चालक की पिटाई और स्टार बसों पर पथराव किया। माहौल तनावपूर्ण रहा। पुलिस आने के पूर्व ही उपद्रवी भाग गए। शहर के ऑटो चालक दो दिन की हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान ही सोमवार की रात करीब आठ बजे के दौरान उन्हें एक थ्री सीटर ऑटो चालक कुछ सवारियों को रेलवे स्टेशन पर छोड़ते दिखा। हड़ताल के दौरान सेवा देने से वहां मौजूद ऑटो चालकों को गुस्सा आ गया। उन्होंने उक्त ऑटो चालक को जयस्तंभ चौक पर घेर लिया। दो यातायात सिपाहियों के सामने ही उसकी पिटाई कर दी।
सिपाही उसे बचाने दौड़े, परंतु ऑटो चालकों की संख्या अधिक थी। वे सिपाहियों की सुन नहीं रहे थे। उसी दौरान वहां से गुजर रही स्टार बस (क्र. एमएच 31 सीए 6042) व अन्य दो बसों पर भी उन्होंने पथराव किया। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी व दहशत का माहौल रहा। स्थिति को अनियंत्रित होते देख अतिरिक्त बल को बुलाया गया, परंतु उनके पहुंचने के पूर्व ही हड़ताली ऑटो चालक भाग गए। इस बीच अपने साथी ऑटो चालकों के हाथों पीटे आटो चालक को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला और उसे घर भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया था।
आगे की स्लाइड में पढ़ें बंद रहे ऑटो