पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनागपुर। सूर्य के कुछ नरम पड़े तेवर गर्मी से बेहाल संतरानगरी सहित विदर्भ वासियों को शुक्रवार को हल्की राहत मिली है। अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बुधवार सुबह भी सूयदेव अपने रौद्र रूप के साथ ही अवतरित हुए, लेकिन दोपहर में पवनदेव की तेजी ने उनके तेवर ढीले कर दिए।
सूर्योदय के साथ ही सूर्य का तेज देखकर ऐसा अहसास हो रहा था कि आज अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच कर पीक-आउट हो गया है और अब इसमें और वृद्घि के आसार नहीं है। हवा का रुख ही विदर्भ से कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों से होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक निचले स्तर पर एक द्रोणिका खिंची हुए हंै।
इसके प्रभाव से ही गर्मी की तेजी शंात हो रही है। मौसम जानकारों के अनुसार तापमान के अब और ऊपर जाने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ऊपर है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ऊपर है। आद्र्रता अधिकतम 28 तथा न्यूनतम 17 प्रतिशत दर्ज की गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.