पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी करना है इनके किरदार की हॉबी, सीख लिया ऑटो रिक्शा चलाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर। गुजराती गृहिणी बनकर लंबे समय पर छोटे पर्दे पर लौटीं तनाज 'भ से भदे में हर हफ्ते नए किरदार जुड़ रही हैं। फरवरी से इस शो में तनाज ईरानी एक गुजराती गृहिणी मृदुला बनकर प्रवेश करने जा रही हैं। इस शो में मृदुला क्लेप्टोमैनिया की शिकार बनी हैं यानी जिसे चोरी करने की बीमारी हो।

मृदुला को चीजें चुराकर उसे अपने लिए इस्तेमाल करने की आदत है।वह कहती हैं कि चोरी करना उनकी हॉबी है। वह थोड़ी कठोर भी हैं और अपनी भाभी सुषमा भदे (सुचेता त्रिवेदी) से बिल्कुल अलग हैं। अब तनाज एक बार फिर कॉमेडी करती दिखेंगी जिसे वह बखूबी करती हैं।

बॉलीवुड में एक स्थिर करियर के साथ-साथ अनेक फिक्शन शोज में काम करने वाली तनाज़ लंबे समय से पर्दे से गायब रही थीं।