पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सूरज उगलने लगा आग, पारा 46.3 पहुंचा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर. संतरानगरी लगातार दूसरे दिन भी देश में सबसे अधिक गर्म रही। बुधवार को नागपुर का तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही विदर्भ के 11 जिलों में से 6 शहरों का तापमान 45 डिग्री के ऊपर रिकार्ड किया गया। इनमें से 3 शहरों में पारा 46 डिग्री के ऊपर रहा। अमरावती व चंद्रपुर में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं वर्धा में 45.9 डिग्री रहा। बह्मपुरी 45.8 तथा अकोला में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

कितना है अब तक का सर्वाधिक तापमान : पिछले दस सालों में 3 बार इस माह में ऐसी स्थिति आई है जब अधिकतम तापमान 46 डिग्री की सीमा पार कर ऊपर चढ़ा है। हालांकि सन् 2005 में यह रिकार्ड 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 20 मई 1954 में अब तक हर वर्ष मई माह का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। सन् 2002 में 9 मई को पारा 46.9 डिग्री पर पहुंचा था जबकि पिछले वर्ष पारे ने 29 मई को 46.9 डिग्री को छुआ था। मौसम के जानकारों का मानना है कि इस वर्ष मानसूनी गतिविधियां कुछ जल्दी शुरू हो रही हैं। इससे जैसे ही तापमान ऊपर जाता है नमी प्रवेशकर इसे ठंडा कर देती हैं।

इससे तापमान के ऊपरी स्तर पर टिके रहना मुश्किल हो रहा है। फिर भी अनुमान यही है कि एक बार ही सही अधिकतम तापमान 47 डिग्री के आसपास पहुंचेगा।

कैसा रहा बुधवार का मौसम
अपेक्षा आद्र्रता में हल्की कमी दर्ज की गई। मध्यप्रदेश से कर्नाटक तक खिंची कम दाब की द्रोणिका विदर्भ के ऊपर से गुजर रही है। इससे नमी का प्रवेश बना हुआ है।