नागपुर. गोंदिया जिले के तिरोड़ा स्थित अदानी पॉवर प्लांट में तकनीकी विभाग के प्रबंधक प्रशांत एकटाटे, उनका सहायक सत्यनारायण और प्लांट के दमकल अधिकारी त्रिलोक सिंह को शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्हें शाम को विविध एंबुलेंस से नागपुर लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के पूर्व उक्त अधिकारी अपनी टीम के साथ प्लांट का जायजा ले रहे थे, तभी भीषण हादसे की चपेट में आने से वे घायल हो गए।
प्रशांत (80) प्रतिशत, जबकि सत्यनारायण (50) प्रतिशत झुलसे हैं। त्रिलोक सिंह हादसे पर काबू पाते समय वाहन से गिरने के कारण घायल हुए हैं। प्रशांत और सत्यनारायण की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें अतिदक्षता विभाग में भर्ती कराया गया है।