गड़चिरोली. नागपुर. गड़चिरोली पुलिस ने शनिवार को दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धानोरा पुलिस उपविभाग अंतर्गत तुकूम-मरकेगांव के जंगल में नक्सल विरोधी मुहिम चलाते समय इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया। नक्सलियाें के नाम शामलाल उर्फ कमलेश रूपसिंह गावडे (27), व जितेश्वरी उर्फ माहेश्वरी इंद्रजी मडावी (20) है। दाेनांे पड़ाेसी राज्य छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के निवासी हैं। गावडे मदनवाड़ा दलम का जहाल नक्सली कमांडर है जबकि मडावी औंधी दलम का सदस्य है।
शामलाल व जितेश्वरी को धारा 307, 353, 143, 147, 148, 149, 120ब तथा भारतीय हथियार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। ये कई नक्सली मामलों में शामिल थे। मुंगनेर मुठभेड़ में भी इनके शामिल होने की बात पुलिस कह रही है।